Traffic Tail

नीट की कोचिंग के लिए निकला युवक लापता:वापस घर नहीं लौटा, तलाश करने पर नहीं मिली जानकारी

जोधपुर में कोचिंग जाने के लिए निकला युवक बीच रास्ते से लापता हो गया। युवक न तो कोचिंग पहुंचा, न वापस घर लौटा। युवक के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में लोकेश पारीक ने बताया कि उसका छोटा भाई हर्षित पारीक 29 जनवरी को कोचिंग के लिए जा रहा था। लोकेश ने उसे सुबह करीब 9:30 बजे मंडी मॉड कॉफी कैफे के पास छोड़ा था। इसके बाद वह कोचिंग नहीं पहुंचा। हर्षित नीट की कोचिंग करता है।

तलाश करने पर नहीं मिली कोई जानकारी

जब हर्षित वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पता किया तो मालूम हुआ कि वह 29 जनवरी को कोचिंग आया ही नहीं था। इसके बाद परिजनों ने आज पड़ोस और रिश्तेदारों से इस संबंध में जानकारी ली, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला।

परिजनों ने बताया- युवक का कद 5.7 फीट, रंग सांवला, उम्र 17 वर्ष 6 माह है। हर्षित ने ब्लैक कलर का जेकेट, आसमानी और सफेद लाइन शर्ट, काली पेंट केसरिया पहन रखी थी। काला रंग का बेग उसके पास था।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179