Traffic Tail

विदेश भेजने के नाम पर 9.84 लाख की ठगी:पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी, पासपोर्ट भी नहीं लौटाया

सीकर के जीणमाता इलाके में विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। युवक ने दिल्ली निवासी पति-पत्नी सहित 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीकर के जीणमाता पुलिस थाने में उदयपुरा मोडरामपुरा निवासी मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दी है, जिसमें बताया कि वह बेरोजगार है। पड़ोसी गांव के रहने वाले सुनील पारीक हाल निवासी दिल्ली के परिचित सचिन भाटिया ने कहा कि उसकी साली और साडू लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। आप भी उन्हें रुपए देकर अपना काम करवा लो, बाकी जिम्मेदारी हमारी होगी। सचिन ने मुकेश कुमार को आरती टंडन और उसके पति राज टंडन का नंबर देकर कहा कि इन नंबरों पर बात कर लो।

बच्चे को साथ लेकर खाटूश्यामजी आए आरोपी

मुकेश ने आरती के नंबरों पर बात की तो आरती ने उसे झांसे में लिया। फिर मुकेश का पासपोर्ट और अन्य डॉक्यूमेंट मंगवा लिए। साथ ही दो अकाउंट नंबर भेज कर कहा कि इनमें अभी एक लाख रुपए जमा करवाओ। बाकी मैं खाटूश्यामजी दर्शन करने के लिए आ रही हूं, तब आपसे मिलूंगी। मुकेश ने 1 लाख रुपए आरती और उसके पति राज के अकाउंट में जमा करवा दिए। इसके बाद दोनों पति-पत्नी और उनका बेटा हर्षित खाटू में दर्शन करने के लिए आए। वहां से दर्शन करने के बाद तीनों जीणमाता गए।

जान से मारने की धमकी

जीणमाता में मुकेश की उनसे मुलाकात हुई तो उन लोगों ने 1 लाख रुपए नगद ले लिए और कहा कि हम आपको लग्जमबर्ग भेज देंगे। इसके बाद भी मुकेश से कुल 9.84 लाख रुपए ले लिए। लेकिन उसे विदेश नहीं भेजा। जब मुकेश ने उनसे कांटेक्ट करके मूल पासपोर्ट और अपने पैसों की मांग की तो आरती और उसके पति ने कहा कि उनका काम तो लोगों को ऐसे ही अपने झांसे में लेकर रुपए हड़पना है। तुम्हें जो करना है कर लेना। यदि ज्यादा कानूनी कार्रवाई की तो हम जान से खत्म कर देंगे। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179