Traffic Tail

बजट को लेकर CM भजनलाल शर्मा की प्रतिक्रिया, कहा- यह बजट विकसित भारत का मजबूत रोडमैप है

जयपुर : केंद्रिय बजट को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आयी है. उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय बजट 2026 को सुना. इस समावेशी, प्रगतिशील और दूरदर्शी बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का हृदय से आभार!

यह बजट विकसित भारत का मजबूत रोडमैप है, जो बुनियादी ढांचे से AI तक, ग्रामीण समृद्धि से पर्यटन तक, युवा शक्ति की भागीदारी से मजबूत अर्थव्यवस्था तक और स्वास्थ्य सेवाओं से जन कल्याण तक हर क्षेत्र को समेटे हुए है

इस बजट के तीन कर्तव्य हैं – निवेश व रोजगार से इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं व अवसर, और सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना. आधुनिकता और विरासत का यह संगम स्वस्थ, समर्थ और आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करेगा.

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179