Traffic Tail

अजमेर में फोटोग्राफर को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप:मौत के 3 महीने बाद मोबाइल में मिली रिकॉर्डिंग, भाई ने करवाया मामला दर्ज

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में एक युवक को सुसाइड के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। खास बात है कि युवक की मौत जून में हो चुकी है। अब मृतक के भाई को उनके मोबाइल में एक रिकॉर्डिंग मिली है। रिकॉर्डिंग में बोला जा रहा है- ‘पुलिस को फोन करके बोलो, मेरी पत्नी मुझे फांसी के लिए मजबूर कर रही है, आप घर आ जाओ।’

रिकॉर्डिंग सुनने के बाद मृतक के भाई ने अब उसकी पत्नी पर प्रताड़ित करने और सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। भाई ने कोर्ट के जरिए अलवर गेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

पति-पत्नी में होता था झगड़ा अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार-मदारपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई महेंद्र फोटोग्राफी करता था। उसकी 2 जून को मौत हो गई थी। मौत से 8 महीने पहले वो पत्नी के कारण अलग रहने लगा था। अलग रहने के बाद भी पति-पत्नी में झगड़ा होता था।

मृतक के भाई ने बताया- मैं 2 जून को महेंद्र का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। सुबह तक पड़ोसियों को आवाज भी आई थी। दूसरे दिन पुलिस महेंद्र के घर पहुंची। उसे जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे,जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

मोबाइल में मिली रिकॉर्डिंग भाई ने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई को जब उसके भाई का मोबाइल देख रहा था तो उस में रिकॉर्डिंग मिली उसमें सुनाई दे रहा था कि पुलिस को फोन करके बोलो, मेरी पत्नी मुझे फांसी खाने पर मजबूर कर रही है, आप घर आ जाओ। इसके बाद महेंद्र की मौत हो गई। भाई ने आरोप लगाया कि महेंद्र को आत्महत्या करने पर मजबूर किया है। रिकॉर्डिंग सुनने के बाद पता चला कि महेंद्र की मृत्यु का कारण उसकी पत्नी है। अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179