Traffic Tail

1 करोड़ 51 लाख रुपए से गणपति बप्पा का श्रृंगार:दर्शन करने पहुंचे हजारों लोग; 50, 100, 200 और 500 रुपए का उपयोग किया

उदयपुर के बापू बाजार में गणपति बप्पा का अद्भुत श्रृंगार किया गया, जिसमें उन्हें 1 करोड़ 51 लाख पांच हजार पांच सौ रुपए के नोटों से सजाया गया। इस भव्य रूप में भगवान के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े।

उदयपुर चा राजा श्री गणेश ने मंगलवार रात एक मनमोहक रूप धारण किया। गणपति बप्पा को 50, 100, 200 और 500 रुपए के नोटों से बनी 1 करोड़ 51 लाख की आंगी पहनाई गई। इसके साथ ही, पूरे मंडप को नोटों से सजाकर एक अद्भुत आभामंडल बनाया गया।

उदयपुर के बापू बाजार में उदयपुर चा राजा श्री गणेश नोटों की मालाओं से सजाया गया।
उदयपुर के बापू बाजार में उदयपुर चा राजा श्री गणेश नोटों की मालाओं से सजाया गया।

उदयपुर के बापू बाजार में स्थित स्वास्तिक विनायक गणपति मित्र मंडल द्वारा हर साल गणेशोत्सव का आयोजन किया जाता है, जो शहर का मुख्य और सबसे बड़ा बाजार है। इस वर्ष, गणपति बप्पा की आंगी (माला) को 1 करोड़ 51 लाख पांच हजार पांच सौ रुपए से सजाया गया, जिसमें 58201 नोटों का इस्तेमाल किया गया।

इन नोटों में 500 रुपए के 21101 नोट, 200 रुपए के 11000 नोट, 100 रुपए के 21000 नोट और 50 रुपए के 5100 नोट शामिल थे। स्वस्तिक मित्र मंडल के अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने बताया कि भगवान का नोटों से किया गया यह श्रृंगार सबसे खास होता है और इस अद्भुत पल को देखने के लिए हजारों भक्त यहां आते हैं।

गणपति बप्पा को नोटों से सजाए जाने के बाद भक्तों ने इस अलौकिक छवि को महालक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है।

उदयपुर के बापूबाजार में गणपति बप्पा की आंगी देखने पहुंचे हजारों लोग।
उदयपुर के बापूबाजार में गणपति बप्पा की आंगी देखने पहुंचे हजारों लोग।

महाराष्ट्र की टीम ने किया श्रृंगार स्वस्तिक मित्र मंडल के संदीप मंगरोरा ने बताया कि यहां महाराष्ट्र की टीम आई और उसने यह नोटों का श्रृंगार पूरा किया था। जैसे ही गणपति की पहली झलक ​दिखाई तब भगवान के जयकारों से बापूबाजार गूंज उठा था। उन्होंने बताया कि इस खास पल को कैद करने के लिए हर हाथ में अपना मोबाइल था।

1 करोड़ 51 लाख पांच हजार पांच सौ रुपए के नोटों में से भगवान की प्रतिमा में 41 लाख रुपए लगे और बाकी राशि मंच पर प्रतिमा के आसपास सजावट के दौरान आसपास लगी थी। बापूबाजार में रोजाना आयोजन होते है।

अब देखिए, कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS…

उदयपुर के बापूबाजार में उमड़े हजारों श्रद्धालु।
उदयपुर के बापूबाजार में उमड़े हजारों श्रद्धालु।
गणपति बप्पा की आरती रात 11.30 बजे की गई। इस अलौकिक छवि को महालक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है।
गणपति बप्पा की आरती रात 11.30 बजे की गई। इस अलौकिक छवि को महालक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है।
उदयपुर के बापू बाजार में गणपति बप्पा आंगी के लिए की गई सजावट।
उदयपुर के बापू बाजार में गणपति बप्पा आंगी के लिए की गई सजावट।
नोटों की आंगी (कपड़े) बनाने से पहले ऐसे नोटों को सजाया गया।
नोटों की आंगी (कपड़े) बनाने से पहले ऐसे नोटों को सजाया गया।
उदयपुर के बापू बाजार में गणपति बप्पा को 1.51 करोड़ की धराई आंगी को देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे।
उदयपुर के बापू बाजार में गणपति बप्पा को 1.51 करोड़ की धराई आंगी को देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179