Traffic Tail

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में MLA LAD के तहत 50 लाख की लागत से हो रहा विस्तार

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिल रही है।कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा के लोकप्रिय विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में MLA LAD निधि से 50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं वार्ड में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

विधायक कोष के तहत भम्भौरी ग्राम पंचायत में 10 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच मिल सकेगा।कालवाड़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख रुपए और फतेहपुरा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 10 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्षा-कक्ष बनाए जाएंगे,जिससे बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।

इसी तरह बोयथावाला में MLA LAD के तहत 10 लाख रुपए की लागत से हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी।बबेरवालों की ढाणी में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष और सभागार भवन का निर्माण कराया जाएगा,जिससे शिक्षा के साथ-साथ ग्रामीण गतिविधियों के लिए भी सुविधाएं बढ़ेंगी।

सभी विकास कार्यों से झोटवाड़ा क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है और यहां के निवासियों को इसका लाभ मिलेगा। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा है कि राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार हर गांव और हर पंचायत के विकास के लिए संकल्पित है।जनता ने कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179