प्रदेश के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का 57वां जन्म दिवस समारोह जड़खोर धाम पर धूम-धाम से मनाया गया।बड़ी संख्या में क्षेत्र की सरदारी व राजस्थान, उत्तरप्रदेश,मध्यप्रदेश,हरियाणा व दिल्ली तक के जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर बधाई दी।लगातार बरसात में भी समर्थकों का उत्साह कम नही हुआ। जड़खोर जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार बनी रही।अपने लाडले नेता के लिए नगर एवं डीग की जनता बधाई देने के लिए उमड़ पड़ी।गृह राज्यमंत्री जन्म दिवस समारोह में राजस्थान,उत्तरप्रदेश,हरियाणा, मध्यप्रदेश,दिल्ली से मंत्रीगण,विधायक, गणमान्य व्यक्ति पहुंचे।जिन्होंने मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को जन्म दिवस की बधाई दी।गृह राज्यमंत्री ने कहा कि मैं अपने जन्म दिवस पर सभी का आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि हम सभी मिलकर आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए काम करेंगे।साथ ही मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का जन्म दिवस समारोह उनके प्रशंसकों और समर्थकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था।इस समारोह में उनके योगदान और डीग क्षेत्र की जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को उजागर किया गया।

इससे पूर्व जड़खोर धाम के संतो ने सनातन संस्कृति के अनुसार पूरे विधि विधान से गृह राज्य मंत्री बेढ़म को पूजा अर्चना कराई।इस दौरान बेढ़म ने प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।गृह राज्य मंत्री ने खराब मौसम में भी विशाल जन आशीर्वाद कार्यक्रम में भारी संख्या में नागरिकों के पहुँचने पर उनको धन्यवाद देते हुए आभार जताया।साथ ही मंत्री बेढ़म ने कहा कि नगर विधानसभा के लोगों द्वारा उनके जन्मदिवस पर अत्यधिक प्रेम प्रकट करने के लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।साथ ही बेढ़म ने कहा कि वे इसी तरह से क्षेत्र के लोगों के सेवा के लिए तन-मन-धन से समर्पित रहेंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान का विकास किया जा रहा है जिसके लिये प्रदेश की सरकार दृढ संकल्पित है।

विशाल जन आशीर्वाद कार्यक्रम में प्रदेश के कई मंत्रियों ने शिरकत की एवं गृह राज्य मंत्री को उनके जन्म दिवस पर बधाई दी एवं नगर विधानसभा में भूतपूर्व कार्य करने के उपलक्ष में उनकी सराहना की।विशाल जन आशीर्वाद कार्यक्रम जड़खोर धाम में क्षेत्र के लोगों के लिए रक्त दान एवं मेडिकल स्वास्थ्य सेवा शिविर भी आयोजित किए गए।शिविरों में सभी प्रकार की चिकित्सा सेवाएं निशुल्क प्रदान की गई।इस दौरान मेडिकल स्वास्थ्य शिविर में जनरल फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ,स्त्री रोग विशेषज्ञ,नेत्र रोग विशेषज्ञ,शिशु रोग विशेषज्ञ,नाक कान गला के विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहें।वहीं चिकित्सा जांचों में ब्लड शुगर जांच,हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जांचे भी मौके पर करवाई गई।इस अवसर पर देवस्थान, गोपालन,पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री जोराराम कुमावत,मंत्री,गन्ना विकास एवं चीनी मिलें,उ.प्र लक्ष्मी नारायण चौधरी,राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार),नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार जयपुर झाबर सिंह खर्रा,राज्यमंत्री सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक राजस्थान सरकार,जयपुर, अध्यक्ष विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड राजस्थान सरकार राम गोपाल सुथार, अध्यक्ष (मंत्री) राज्य वित्त आयोग राजस्थान सरकार डॉ अरुण चतुर्वेदी, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह, जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।






