Traffic Tail

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने उदयपुर में महाराणा प्रताप खेलगांव स्टेडियम का किया निरीक्षण

युवा मामले एवं खेल मंत्री,राजस्थान सरकार कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने रविवार को उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप खेलगांव स्टेडियम का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने यहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि कलेक्टर, उदयपुर विकास प्राधिकरण और खेल विभाग आपसी समन्वय से शीघ्र ही विकास कार्यों हेतु प्रस्ताव भेजेंगे,जिससे यहां के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।साथ ही राठौड़ ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि राजस्थान के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप खेलगांव का विकास संपूर्ण प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179