Traffic Tail

महिला ने खुद को आग लगाने की कोशिश की-VIDEO:गुस्से में केरोसिन उड़ेला; पड़ोसी दुकानदार से पार्किंग को लेकर झगड़ा

उदयपुर एक महिला ने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर सुसाइड की कोशिश की। पड़ोसी महिला ने माचिस छीनकर उसकी जान बचाई। पड़ोसियों में पार्किंग और अन्य विवाद को लेकर आए दिन झगड़ा होता है। इससे परेशान होकर महिला ने ये कदम उठाया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मामला झाड़ोल का है।

उदयपुर के झाड़ोल सीएचसी में इन दोनों दुकानों के बाहर पार्किंग को लेकर विवाद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरा मामला समझा।
उदयपुर के झाड़ोल सीएचसी में इन दोनों दुकानों के बाहर पार्किंग को लेकर विवाद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरा मामला समझा।

झाडोल CHC परिसर में सोमवार शाम करीब 5 बजे दुकानदार ने अपने परिवार के सदस्य की गाड़ी विधवा महिला गंगा देवी की दुकान की तरफ खड़ी कर दी थी। इस पर महिला ने ऐतराज जताया। महिला गुस्से में हाथ में केरोसिन लेकर बाहर आ गई। अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल लिया। इसके बाद माचिस हाथ में लेकर खुद को आग लगाने की कोशिश की।

आस-पास के लोग और हॉस्पिटल में आए लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला ने कहा कि वह विधवा है। उसकी एक छोटी सी दुकान है। इसके आगे आए दिन ये लोग गाड़ी खड़ी कर देते है। इस बीच एक अन्य पड़ोसी महिला पहुंची और उसके हाथ से माचिक छीनकर समझाइश की। मामले की जानकारी पर झाड़ोल पुलिस थाने की टीम पहुंची।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179