Traffic Tail

अजमेर में डोडा-पोस्त के सप्लायर को पकड़ा:कार और 1.45 लाख की नगदी जब्त; टॉप 10 सप्लायर में शामिल था बदमाश

अजमेर जिले की सराना थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए टॉप-10 वांछितों में शामिल अवैध डोडा पोस्त के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक कार और 1.45 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

सराना थाना प्रभारी उगमाराम ने बताया कि पुलिस कप्तान वंदिता राणा के आदेशों पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में कार्यवाही करते हुए, डोडा पोस्त तस्करी के मामले में फरार टॉप-10 वांछित, ग्राम लाडपुरा, गंगरार, चित्तौड़गढ़ के निवासी पप्पूराम जाट को गंगरार के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से डोडा पोस्त तस्करी में प्रयुक्त कार और तस्करी से कमाए गए 1.45 लाख रुपए नकद भी जब्त किए गए।

थाना प्रभारी उगमाराम ने बताया कि भिनाय पुलिस द्वारा गत 1 जुलाई को अवैध डोडा पोस्त के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक पिकअप जीप से अवैध डोडा पोस्त बरामद कर पिकअप चालक और पिकअप जीप को एस्कॉर्ट कर रही एक कार के चालक को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी जांच सराना थाना पुलिस को दी गई थी।

जांच के दौरान सराना पुलिस टीम ने अवैध डोडा पोस्त के सप्लायर को गिरफ्तार किया। डोडा पोस्त सप्लायर को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी उगमाराम के नेतृत्व में गठित टीम में कांस्टेबल हनुमान, कांस्टेबल रामनिवास और कांस्टेबल गिरधारीलाल शामिल

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179