Traffic Tail

होटल में यात्री की सोने की चेन चोरी:बैग चेक करने पर गायब मिली, पीड़ित ने होटल स्टाफ पर शक जाहिर किया

अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में एक होटल के रूम से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने होटल स्टाफ पर शक जाहिर करते हुए क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार गोकुलपुरा सीकर निवासी सत्य प्रिया सिंह शेखावत ने क्रिश्चियन गंज थाने में एक सितंबर की शाम को मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के साथ नगीना बाग अशोक मार्ग स्थित द एम्बेसडर होटल में 30 अगस्त को चेक इन किया था। उस समय उन्होंने सोने और चांदी की चेन गले में पहन रखी थी। उन्हें फर्स्ट फ्लोर पर रूम दिया गया।

पीड़ित ने बताया कि वह रूम में बैग रखने के बाद सेकंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट में चले गए। करीब तीन घंटे बाद लौटे। दूसरे दिन सुबह उठे और अपनी पत्नी से चेन मांगी तो बैग में सिर्फ चांदी की चेन मिली, सोने की गायब थी। समान चैक करने पर भी चैन नहीं मिली।

होटल स्टाफ को जानकारी दी तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। फर्स्ट फ्लोर का रूम के पास सीसीटीवी बंद था। पीड़ित ने कहा कि उन्हें शक है कि होटल स्टाफ ने जब वे रेस्टोरेंट में गए तब चेन चोरी कर ली गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179