जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी बॉयफ्रेंड ने शादी का वादा किया। देहशोषण के दौरान प्रेग्नेंट होने पर आरोपी ने दबाव बनाकर अर्बाशन करवा दिया। सांगानेर सदर थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सांगानेर सदर) अनिल कुमार जैमिनी कर रहे है।
पुलिस ने बताया- सांगानेर की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर मिलना-जुलना शुरू कर दिया। आरोप है कि अप्रैल-2024 में मिलने बुलाकर आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसके साथ जबरदस्ती की।
विरोध करने पर शादी का वादा कर उसके साथ रेप किया। शादी का झांसा देकर लगातार उसका देहशोषण करने लगा। देहशोषण के दौरान प्रेग्नेंट होने पर जबरन दबाव बनाकर अर्बाशन करवा दिया। शादी करने का दबाव बनाने पर मारपीट कर मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।






