Traffic Tail

चिकित्सा से जुड़ा सेवा कार्य ही ईश्वर की आराधना:जोराराम कुमावत देवस्थान मंत्री

पशुपालन,गोपालन,डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत शनिवार को लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज की पावन नगरी रामदेवरा पहुंचे।साथ ही मंत्री जोराराम कुमावत ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।इस दौरान कुमावत ने आस्था के प्रतीक राम सरोवर कुंड के भी दर्शन किए।

इस दौरान देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने भाद्रपद सप्तमी के अवसर पर रामदेवरा में चल रहे निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर यानी नेत्रकुंभ का अवलोकन किया।साथ ही कुमावत ने सक्षम संस्था,जयपुर द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी।उन्होंने कहा कि पर-पीड़ा निवारण के लिए किए जाने वाले कार्य जन-जन तक पहुंचते हैं तभी उनकी सार्थकता होती है।

केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने संस्था द्वारा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा और दवाओं,चश्मों,लेंस और अन्य उपकरणों के वितरण को अनुकरणीय बताया।साथ ही कुमावत ने मरीजों से संवाद करते हुए उनके हाल-चाल भी जाने।उन्होंने सरकार के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं,निजी क्षेत्र आदि को भी चिकित्सा सेवाओं में सहयोग देने और अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किए जाने पर जोर दिया।साथ ही कुमावत ने कहा कि परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है।चिकित्सा से जुड़ा सेवा कार्य ही ईश्वर की आराधना है।साथ ही कुमावत ने कहा कि लोक त्यौहार,मेले और उत्सव भारत और विशेषकर राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं,जो परंपराओं, धार्मिक विश्वासों और सामुदायिक जीवन को दर्शाते हैं।ये आयोजन न केवल स्थानीय रीति-रिवाजों को संरक्षित करते हैं,बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था,पर्यटन को बढ़ावा देते हैं और सामाजिक एकजुटता को भी मजबूत करते हैं।उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार अपनी अद्वितीय लोक कला,धार्मिक महत्व और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से देश की विविधता का प्रदर्शन करते हैं।बाबा रामदेव जी का यह मेला आस्था का केंद्र है,जहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। हमारी सरकार मेले,उत्सव,तीज-त्यौहार और लोक कला-संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से मंत्री कुमावत का सम्मान किया गया ।

इस अवसर पर सक्षम संस्था के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर,उपाध्यक्ष मनु भाई पुरोहित,आयोजन समिति के महासचिव खेताराम,सुरेश मेवाड़ा,स्वरुप दान , बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह तवर,मंडल अध्यक्ष भवर सिंह सादा, खेता राम,हुकमाराम,चंदन कुमावत,पूर्व प्रधान चतराराम,सरपंच मोहन चौधरी , संसद प्रतिनिधि डीआर चौधरी सहित संस्था के पदाधिकारी,लाभार्थी और भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179