Traffic Tail

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली समीक्षा बैठक 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को उत्कृष्ट बनाने तथा युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग में प्रक्रियाधीन भर्तियों को शीघ्र पूरा किया जाए,जिससे विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन के पर्याप्त अवसर मिलें।
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने शर्मा  मुख्यमंत्री निवास पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए आधारभूत ढ़ांचा सुदृढ़ करने के साथ ही विद्यार्थियों के लिए तकनीकी सुविधाएं बढ़ाने और नवाचार को प्रोत्साहित किया जा रहा है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य बजट में की गई विभागीय घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जाए।बैठक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा वित्त विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179