Traffic Tail

ब्रज के लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जीवंत करेंगे राजस्थान की लोक कला और संस्कृति

डीग, 28 अगस्त। जग विख्यात डीग महोत्सव का आयोजन जिले में 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को किया जाएगा। इस संबंध में जिला कलेक्टर उत्सव कौशल की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर ने जनसहभागिता को महोत्सव की सफलता का मूल आधार बताते हुए स्थानीय संस्थाओं एवं नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि डीग महोत्सव जिले की सांस्कृतिक धरोहर एवं परंपराओं का प्रतीक है, इसलिए इसे यादगार एवं अनुकरणीय बनाने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। महोत्सव को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है।

बैठक में संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग संजय जौहरी ने बताया कि डीग महोत्सव का शुभारंभ 10 अक्टूबर 2025 को शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। शोभायात्रा प्रातः 8:30 से 9:30 बजे तक डीग के प्रमुख बाजारों से होते हुए निकलेगी। शोभायात्रा में स्थानीय विद्यालयों के बच्चे, स्काउट, खिलाड़ी, स्थानीय गणमान्य जन व पर्यटन विभाग द्वारा आमंत्रित लोक कलाकार भाग लेंगे। शोभायात्रा के पश्चात दमखम कबड्डी प्रतियोगिता प्रातः 10 से 11:00 बजे, 11 से 12 बजे तक मूंछ प्रतियोगिता, दोपहर 12 से 1:00 बजे तक रस्सा कस्सी प्रतियोगिता एवं दोपहर 1 से 2:00 तक राधा कृष्ण पोशाक प्रतियोगिता मेला मैदान डीग में आयोजित की जाएगी। वहीं दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक साफा बांधने की प्रतियोगिता एवं सांय 5 बजे से डीग के रंग (रंगीन फव्वारों का संचालन) कार्यक्रम का आयोजन डीग महल में किया जाएगा। सांय 6:00 बजे दीपदान “जग-मग डीग” कार्यक्रम में डीग के जल महल में 2000 दीपों का दीपदान किया जाएगा। डीग महोत्सव में सांय 7:30 बजे राजस्थानी लोक कलाकारों एवं अन्य लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान पुलिस विभाग, नगर परिषद डीग, शिक्षा विभाग, जलदाय विभाग सहित अन्य विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179