Traffic Tail

प्रधानमंत्री शनिवार को रिफाइनरी के उद्घाटन सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पचपदरा में रिफाइनरी का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

*सभी व्यवस्थाएं हो निर्बाध एवं सुचारू, आयोजन को बनाएं ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री*

प्रधानमंत्री शनिवार को रिफाइनरी के उद्घाटन सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

 मुख्य कार्यक्रम से सभी जिले वर्चुअली जुड़ेंगे, 75 लाख लोग बनेंगे ऐतिहासिक अवसर के साक्षी

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा एवं जन सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

हिंद रफ्तार,बालोतरा/जयपुर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पचपदरा पहुंचकर एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में शनिवार को प्रस्तावित कार्यक्रम के स्थल का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी के कंट्रोल रूम सहित विभिन्न यूनिट्स का निरीक्षण कर अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने बैठक में निर्देश दिए कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्बाध एवं सुचारू रखी जाएं। उन्होंने कहा कि आमजन के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जाए। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को पचपदरा में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जिले वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। प्रदेशभर में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 75 लाख लोग राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन के ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार (4 जुलाई) को बालोतरा के पचपदरा से भारत की प्रथम ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।

इस दौरान केन्द्रीय संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के.के. विश्नोई, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, एचआरआरएल एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

———

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179