Traffic Tail

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास द्वारा आरयूएचएस का निरीक्षण — रिम्स विकास को मिली नई गति

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास द्वारा आरयूएचएस का निरीक्षण — रिम्स विकास को मिली नई गति

हिंद रफ्तार, जयपुर

जयपुर में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने आरयूएचएस अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक निरीक्षण किया तथा इसे एम्स की तर्ज पर विकसित किए जा रहे रिम्स के रूप में तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल के तहत इस संस्थान को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान एवं चिकित्सा शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान ओपीडी, आईपीडी, आईसीयू सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा रोगियों एवं उनके परिजनों से संवाद कर फीडबैक भी प्राप्त किया गया। बढ़ते रोगीभार को देखते हुए आरयूएचएस को सवाई मानसिंह अस्पताल के विकल्प के रूप में सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने रिम्स के कार्यों में तेजी लाने, सभी स्वीकृतियां शीघ्र प्राप्त करने, आधारभूत सुविधाओं के विकास, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता एवं विशेषज्ञ सेवाओं के विस्तार को मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही रिम्स को पूर्णतः डिजिटल प्रणाली पर विकसित करने, साप्ताहिक एवं मासिक लक्ष्य तय कर कार्य योजना बनाने तथा नियमों को शीघ्र अधिसूचित करने पर भी बल दिया गया।

इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने तकनीकी सुझाव प्रस्तुत किए, जिससे रिम्स को एक आधुनिक एवं प्रभावी स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित किया जा सके।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179