मालवीय नगर जोन में सील मुक्त बिल्डिंग पर हुआ बड़ा खेला,झूठे शपथ पत्र के सहारे निर्माण किया पूर्ण
मामला है भुखण्ड संख्या 219, राम गली नंबर-1, राजापार्क का
मालवीय नगर निगम प्रशासन की अनदेखी के चलते सील मुक्त बिल्डिंग को लगे पंख
क्या निर्माणकर्ता ने निर्माण स्वीकृति व भवन विनिमयों के विपरीत निर्माण को हटाकर जोन को रिपोर्ट पेश की?
क्या मालवीय नगर जोन उक्त बिल्डिंग पर प्रस्तुत शपथ पत्र के उल्लंघन होने पर करेगा प्रभावी कार्रवाई?
हिंद रफ्तार,जयपुर
नगर निगम ग्रेटर के मालवीय नगर जोन के क्षेत्राधिकार में स्थित प्लॉट संख्या 219, राम गली नंबर-1, राजापार्क में सील मुक्त की गई बिल्डिंग पर कथित रूप से झूठा शपथ पत्र देकर दोबारा निर्माण कार्य पूर्ण करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार संबंधित भवन को पूर्व में नियमों के उल्लंघन के कारण निगम द्वारा सील किया गया था। बाद में निर्माणकर्ता द्वारा निगम को शपथ पत्र प्रस्तुत कर नियमों के अनुसार निर्माण करने का आश्वासन दिया गया, जिसके आधार पर भवन को सील मुक्त किया गया।
सुत्रो के मुताबिक सील खुलने के बाद भी शपथ पत्र में दिए गए नियमों की अवहेलना करते हुए लगातार निर्माण कार्य किया गया है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य स्वीकृत नक्शे व निगम के निर्देशों के विपरीत चल रहा है वहीं शपथ पत्र में 60 दिवस के भीतर अवैध निर्माण को हटाकर क्या जोन में रिपोर्ट व फोटोग्राफ पेश की गई?
सुत्रो के मुताबिक उक्त बिल्डिंग के आर्कीटेक्ट पर भी प्रभावी व लाइसेंस निरस्तिकरण की कार्रवाई करना बताया जा रहा है।
अब सवाल यह है कि अब तक मालवीय नगर जोन द्वारा उक्त निर्माण पर क्या कार्रवाई सुनिश्चित की गई?
मालवीय नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो अवैध निर्माण स्थायी रूप ले सकता है। मालवीय नगर निगम के उपायुक्त मामले की जांच व प्रस्तुत शपथ पत्र की जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई करें।
वहीं इस मामले में नगर निगम मालवीय नगर जोन के उपायुक्त ने उक्त मामले पर प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
अब देखने की बात यह है कि निगम द्वारा उक्त निर्माण पर कब तक कार्रवाई करता है?






