Traffic Tail

जयपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक को मारी टक्कर:दूसरे ट्रक का ड्राइवर 45 मिनट तक केबिन में फंसा रहा, सांगानेर से भांकरोटा जा रहा था

जयपुर में शनिवार तड़के सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक ट्रक जा घुसा। टक्कर मारने वाले ट्रक के केबिन में ड्राइवर फंस गया।

मुहाना थाना पुलिस ने केबिन तोड़कर घायल ड्राइवर को बाहर निकाला। पुलिस ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है।

ASI रामचंद्र ने बताया- हादसे में भरतपुर का रहने वाला ड्राइवर गौरव घायल हो गया। वह सांगानेर से भांकरोटा की ओर ट्रक लेकर जा रहा था। नेवटा पुलिया के पास रोड किनारे खड़े ट्रक में पीछे से उसका ट्रक जा घुसा। टक्कर के चलते क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन में ड्राइवर गौरव फंस गया। हादसे की सूचना पर मुहाना गश्त दल मौके पर पहुंचा।

पुलिसकर्मियों ने दूसरे ट्रकों को रुकवाकर उनके ड्राइवरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया। ट्रक केबिन में फंसे ड्राइवर को करीब 45 मिनट की मशक्कत कर बाहर निकाला। घायल ड्राइवर को नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाकर बाधित ट्रैफिक को चालू करवाया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179