Traffic Tail

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से पूर्व मुख्यमंत्री ने की शिष्टाचार भेंट

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को विधानसभा भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधानसभा की गरिमा, संसदीय मूल्यों तथा लोकतांत्रिक मर्यादाओं को सुदृढ बनाए रखने में विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहाँ जनभावनाओं को प्रभावी रूप से अभिव्यक्ति मिलती है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए प्रदेश के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर संवाद को लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा बताया। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों का उ‌द्देश्य प्रदेश की प्रगति और आमजन के हितों की रक्षा करना होना चाहिए।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179