Traffic Tail

पाली में हाईवे पर कार छोड़ भागे तस्कर:जाम लगा तो पुलिस पहुंची, तलाशी में मिला 166 किलो डोडा-पोस्त, तलाश शुरू

पाली में एक हादसे में तस्करों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तस्कर बीच हाईवे खराब कार को छोड़कर फरार हो गया। सुबह कार के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें 166 किलो डोडा- पोस्त भरा मिला। अब पुलिस ने तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

रोहट थाने के SHO पदमपाल सिंह ने बताया- थाना क्षेत्र में पाली-जोधपुर हाईवे पर रेडियो नदी के पास मंगलवार अलसुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से जाम लगने की सूचना पर स्टाफ को मौके पर भेजा था। वहां उन्हें कार मालिक नहीं मिला।

कार की तलाशी ली तो उसमें कट्‌टों में डोडा-पोस्त भरा मिला, उसे जब्त कर कार की तलाशी तो उसमें 166 किलो 250 ग्राम डोडा-पोस्त भरा हुआ था। शुरुआती जांच में कार चोरी की होने की आशंका है। हालांकि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही तस्करों को पकड़ लिया जाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179