Traffic Tail

पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय हरिश्चंद्र कुमावत की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर कुचामन सिटी में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया

नागौर भाजपा के भीष्म पितामह, पूर्व विधायक नांवा एवं राजस्थान सरकार के माटी कला बोर्ड के पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय हरिश्चंद्र कुमावत की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, कुचामन सिटी में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर के अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, नगर पालिका कुचामन सिटी के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम गट्टानी, मंडल उपाध्यक्ष नथमल शर्मा, पार्षद खेताराम सिसोदिया, आनंद व्यास, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र कुमावत, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. राजाराम प्रजापत तथा पूर्व मंडल पदाधिकारी रमेश चावला सहित अनेक उपस्थित सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय हरिश्चंद्र कुमावत के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने संगठन को सदैव अपने परिवार के रूप में देखा और निस्वार्थ सेवा, संघर्ष एवं समर्पण के साथ भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठनात्मक कार्य किया तथा उनका मार्गदर्शन, सादगी और अनुशासन आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस आयोजन में निवर्तमान सभापति सुरेश सिकवाल पार्षद भागीरथ कुमावत, पार्षद नरसीराम कुमावत, पार्षद तुलसीराम कुमावत, पार्षद विक्रम राजोरिया पार्षद रामेश्वर कुमावत, मंडल महामंत्री जसराज खुड़ीवाल, सुशील काबरा मंडल उपाध्यक्ष किशन गुर्जर, मंडल मंत्री श्याम चंदेलिया, मनोहर चावला, गणेश सोनी, महेश खोकरिया, अविनाश राजोरिया, गौतम चंदेलिया, गोपाल आईथान संदीप जैन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर कुमावत बालकिशन शर्मा सुनील माथुर सुनील चावला, चंद्रप्रकाश शर्मा, कौशल कुमावत, सुरेश कुमावत, शाहिद सहित समस्त पदाधिकारीगण एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने सभी कार्यकर्ताओं से स्वर्गीय श्री हरिश्चंद्र कुमावत के बताए हुए मार्ग पर चलने का आग्रह किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, पार्षदों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179