Traffic Tail

भीलवाड़ा में कपड़ा फैक्ट्री में आग लगी:रह-रहकर धधक रही; फायर ब्रिगेड मौके पर, लाखों के नुकसान का अंदेशा

भीलवाड़ा के रीको क्षेत्र में सोमवार शाम कपड़े की फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई फेरे लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें देख मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि देर रात तक आग बुझाने के प्रयास जारी रहे।

मामला प्रताप नगर थाना क्षेत्र के रीको एरिया का है, यहां स्कूल ड्रेस बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक करीब 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की।

आग लगने से लाखों रुपए के माल और मशीनरी जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल फैक्ट्री परिसर के कई हिस्सों में आग रह-रहकर धधक रही है।

फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा लगातार बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

तस्वीरों में देखें फैक्ट्री में लगी आग…

आग रुक रुक कर लगातार फैलती गई
आग रुक रुक कर लगातार फैलती गई
मौके आग बुझाने पहुंचे फायर फाइटर
मौके आग बुझाने पहुंचे फायर फाइटर
आग और धुंआ दूर दूर से नजर आया
आग और धुंआ दूर दूर से नजर आया
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने में लगी हैं
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने में लगी हैं
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179