Traffic Tail

जयपुर में बार्बर शॉप के एसी-आउटर उखाड़कर ले गए चोर:रात के अंधेरे में टैंपो लेकर आए थे, हिस्ट्रीशीटर समेत दो नशेड़ी गिरफ्तार

देर रात सुनसान इलाके का फायदा उठाते हुए टैम्पो में आए चोरों ने कालवाड़ रोड स्थित नेक्सस बार्बर लॉज के बाहर लगे एसी आउटर और वायरिंग को उखाड़कर चोरी कर लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की सतर्कता से पूरा मामला सुलझा लिया गया।

सोमवार को बाबूलाल सैन ने थाना करधनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी हेयर ड्रेसर शॉप नेक्सस बार्बर लॉज, कालवाड़ रोड, जयपुर पर स्थित है, जहां रात करीब 1 बजे से 4 बजे के बीच अज्ञात चोर टैम्पो लेकर पहुंचे और बाहर लगे दो एसी आउटर और फिटिंग्स की वायरिंग चोरी कर ले गए।

मामला दर्ज होने के बाद थानाधिकारी थाना करधनी सवाई सिंह के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया और संदिग्धों की पहचान की।

चोरी के मामले में लक्की परेवा (21), निवासी मंशारामपुरा, थाना खोराबीसल और फारूख खान (29), निवासी नारायणपुरी, थाना झोटवाड़ा को गिरफ्तार किया।
चोरी के मामले में लक्की परेवा (21), निवासी मंशारामपुरा, थाना खोराबीसल और फारूख खान (29), निवासी नारायणपुरी, थाना झोटवाड़ा को गिरफ्तार किया।

दो आरोपी गिरफ्तार

डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों लक्की परेवा (21), निवासी मंशारामपुरा, थाना खोराबीसल और फारूख खान (29), निवासी नारायणपुरी, थाना झोटवाड़ा को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दोनों एसी आउटर, वायरिंग सामग्री और घटना में इस्तेमाल किया गया टाटा ऐस टैम्पो भी बरामद किया गया है।

आरोपियों पर आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी लक्की परेवा थाना खोराबीसल का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ चोरी और अन्य आरोपों के 9 मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी फारूख खान के खिलाफ थाना करधनी में पहले से आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। दोनों आरोपी नशे के आदी बताए जा रहे हैं।

फिलहाल दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि ये आरोपी अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल हो सकते हैं। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179