Traffic Tail

पाली में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत:मां को एम्बुलेंस से जोधपुर ले जा रहे थे; हाथ-पैर में थे 10 से ज्यादा फ्रैक्चर

बीमार बुजुर्ग महिला को पाली से जोधपुर ले जा रही एम्बुलेंस का बीच सड़क एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में 10 बच्चों के पिता अब्दुल लतीफ (57) की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में अब्दुल के हाथ और पैर में 10 फ्रैक्चर आए थे।

बुधवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। दरअसल, अब्दुल की मां फईमन बानो की तबीयत खराब हो गई थी। इस पर उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से जोधपुर रेफर किया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया था।

डायवर्जन बोर्ड से टकरा गई थी

जानकारी के अनुसार इंद्रा कॉलोनी विस्तार निवासी फईमन (75) को बीपी-शुगर की शिकायत पर इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लाए थे। यहां से 12 फरवरी को उन्हें जोधपुर रेफर किया गया। अब्दुल अपनी बामार मां को एम्बुलेंस से जोधपुर रेफर करने के लिए निकले थे। इसी दौरान रोहट क्षेत्र रेडियो नदी के पास एम्बुलेंस सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर रखे डायवर्जन बोर्ड से टकरा गई।

हादसे में 75 साल की फईमन बानो, 57 साल का बेटा अब्दुल लतीफ, 35 साल का भतीजा रिजवान अली, 25 साल की बेटी मदीना और एक नर्सिंगकर्मी घायल हो गए थे। इस हादसे में 57 साल के अब्दुल लतीफ पुत्र अब्दुल सत्तार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ऐसे में उन्हें भी जोधपुर में उपचार के लिए भर्ती किया।

इलाज के दौरान हुई मौत अब्दुल लतीफ का जोधपुर में 12 फरवरी से इलाज चल रहा था। 17 फरवरी की देर रात को उपचार के दौरान जोधपुर में उनकी मौत हो गई। 18 फरवरी को पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक की मां का अभी भी जोधपुर में उपचार जारी है।

मृतकी बॉडी में थे 10 से ज्यादा फ्रैक्चर हादसे में मृतक अब्दुल लतीफ की रीड्ड की हड्‌डी सहित हाथ-पैर की हडि्डयों में 10 से ज्यादा फ्रैक्चर हो गए थे। इनका जोधपुर में इलाज चल रहा था। लेकिन आखिरकार, 17 फरवरी की रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक 10 बच्चों का पिता था। इनमें पांच बेटे, पांच बेटियां है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179