Traffic Tail

मंत्री बोले- नेता प्रतिपक्ष के चश्मे को साफ करना चाहूंगा:विधानसभा में ट्रैफिक जाम पर बहस, गृह राज्यमंत्री ने कहा- डोटासर की स्प्रिंग तुरंत चालू हो जाती है

विधानसभा में बजट बहस का आज आखिरी दिन है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के भाषण के बाद दोपहर बाद डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट बहस का जवाब देंगी।

बजट बहस के जवाब के दौरान ​ कई बड़ी घोषणाओं के आसार हैं। बजट में जिन जिलों के लिए विकास कामों की घोषणाएं नहीं हुई थीं उनके लिए आज घोषणाएं हो सकती हैं।

वित्त मंत्री विपक्ष की तरफ से उठाए गए मुद्दों का भी जवाब देंगी। कांग्रेस विधायकों ने बजट बहस के दौरान सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन और कर्ज बढ़ाने के आरोप लगाए हैं। कई विभागों का बजट काटा गया है, इसे लेकर भी कई विपक्षी विधायकों ने सवाल उठाए थे। ​

सदन में पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाषण होगा। इसके बाद वित्त मंत्री बजट बहस का जवाब देंगी।
सदन में पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाषण होगा। इसके बाद वित्त मंत्री बजट बहस का जवाब देंगी।

आज कौनसे मुद्दों पर घेर सकता है विपक्ष?

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के भाषण पर भी सियासी जानकारों की निगाहें हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पिछले बजट की अधूरी घोषणाओं और बजट की घोषणाओं को फिजिबल नहीं मानने के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे।

जूली पहले भी इस मुद्दे को उठाते रहे हैं। इसके अलावा बढ़ते कर्ज, घटते विकास खर्च, ​योजनाओं की धीमी रफ्तार को लेकर भी जूली सरकार से सवाल करेंगे।

बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली की टिप्प्णियों का मामला भी उठ सकता है। इस मामले में हंगामे के आसार हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More