Traffic Tail

बजरी से भरा डंपर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार:दूदू पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ा

दूदू पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध बजरी से भरा एक डंपर जब्त कर उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

जयपुर ग्रामीण एसपी राशि डोगरा डूडी ने बताया- जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान चला रखा है। थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने मौजमाबाद रोड पर खुडियाला के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू की।

डंपर के ऊपर तक भरी हुई थी बजरी

निगरानी के दौरान खुडियाला की ओर से एक डंपर आता दिखाई दिया, जिसमें ऊपर तक बजरी भरी हुई थी। अवैध रूप से बजरी का परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस ने डंपर को बजरी सहित जब्त कर लिया।पुलिस ने डंपर ड्राइवर छोटू लाल ताखर (33) को गिरफ्तार कर लिया। छोटू लाल जाटों का मोहल्ला, पीपलू, टोंक का रहने वाला है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More