Traffic Tail

डोटासरा के ‘डुप्लिकेट’ बोले- घर से नहीं निकल पा रहा:लोग बोलते- साहब आ गए, इनके लिए चाय बनवाओ, मैं तो बस एक कैटरिंग वाला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के डुप्लिकेट नरेश सिंधी इन दिनों चर्चा में हैं। सीकर पहुंचे नरेश सिंधी से भास्कर ने बात की तो उन्होंने बताया कि रील वायरल होने के बाद से घर से बाहर नहीं निकल पा रहा हूं। जहां जाता हूं लोग फोटो खिंचवाने आ जाते हैं। बोलते हैं कि साहब आ गए हैं।

दरअसल, एक शादी में खाना खाते हुए मेडिकल रिप्रजेंटेटिव नरेश सिंधी की रील वायरल हो गई। लोग उन्हें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समझने लगे। नरेश सिंधी की उस रील को अब तक 22 लाख लोग देख चुके हैं।

डोटासरा से मिलने के लिए जयपुर पहुंचे

अब नरेश सिंधी को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मिलने के लिए जयपुर पहुंचे। लाडनूं से जयपुर जाते समय नरेश सिंधी कुछ देर सीकर में कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट गोविंद पटेल के ऑफिस रूके। यहां लोगों ने उन्हें देखा तो लगा गोविंद सिंह डोटासरा भी आ गए। माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179