Traffic Tail

डोटासरा पर राठौड़ का पलटवार,कहा-कांग्रेस को ट्रबल होने वाली है:राहुल गांधी को मोदी की आंखों में डर दिखता है तो इसमें हम क्या करें

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार अफवाहें फैला रही है, लेकिन अब उनकी ये चालें काम नहीं आएंगी। जनता अब किसी भी तरह के भ्रम में नहीं फंसने वाली। कांग्रेस हमेशा से भ्रम की राजनीति करती आई है, झूठ फैलाकर वोट बटोरती रही है। लेकिन अब जनता जाग चुकी है। लोग विकास चाहते हैं, जागरूकता चाहते हैं और शांति चाहती है।

राठौड़ ने आगे कहा कि जनता अब सुखी जीवन जीना चाहती है, खुद के पैरों पर खड़ी होना चाहती है। अब वो सिर्फ मांगने वाली नहीं, बल्कि देने वाली स्थिति में आना चाहती है। कांग्रेस के ये भ्रम अब बेकार साबित होंगे, इसलिए कांग्रेस को ही असली ट्रबल का सामना करना पड़ेगा।

दरअसल, डोटासरा ने बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार को ‘डबल इंजन’ की बजाय ‘ट्रबल इंजन’ वाली सरकार कहा था।

राठौड़ बीजेपी ऑफिस में कल शाम मीडिया से बात करते हुए ये कह रहे थे।

देश का अहित करने वाले मोदी की आंखों से डरते हैं

राठौड़ ने राहुल गांधी के ‘मोदी की आंखों में डर दिखता है’ वाले बयान पर भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबको एक समान नजर से देख भी रहे हैं और समझ भी रहे हैं। और सही दिशा-निर्देश भी देते हैं।

पीएम मोदी हमेशा राष्ट्रीय हित की बात करते हैं और देश के किसी भी नागरिक का अहित बर्दाश्त नहीं करते। इसलिए, अगर देश का अहित करने वाले उनकी आंखों से डरेंगे तो सही।

राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा, “अगर राहुल को मोदी की आंखों में डर नजर आता है, तो हम क्या कर सकते हैं। पीएम मोदी सही दिशा और दृष्टिकोण से देश हित को देखते हैं।

बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़-पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, और डिप्टी सीएम
बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़-पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, और डिप्टी सीएम

पीएम मोदी की आंखों में डर दिखता है

दरअसल राहुल गांधी ने संसद में एपस्टीन फाइल का जिक्र करते हुए कहा था कि पीएम मोदी की आंखों में डर दिखता है, इसकी दो वजह हैं-एक एपस्टीन की 3 मिलियन लॉक फाइलें हैं। राहुल ने कहा कि कोई अनजान दबाव चल रहा है।

उन्होने कहा जब मार्शल आर्ट में चोक लगाते हैं, तो चोक हो रहे आदमी की आंख में डर दिखता है। उसी तरह यहां नरेंद्र मोदी की आंख में डर दिखता है, वे आंख से आंख नहीं मिला पाते हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179