Traffic Tail

जोधपुर में रिटायर्ड कर्मचारी के सूने मकान में चोरी:5 लाख के गहने और कैश ले गए चोर, शादी में झुंझुनूं गया था परिवार

जोधपुर में सूने घर में ताला तोड़कर सोने के गहने और नगदी चोरी का मामला सामने आया है। परिवार शादी समारोह में शामिल होने शहर से बाहर गया था। घर के ताले टूटे देख पड़ोसियों ने परिवार को सूचना दी, उसके बाद वारदात का पता चला।

मधुबन हाउसिंग बोर्ड बासनी फर्स्ट फेज निवासी राजकुमार बियानी ने भगत की कोठी थाने में इस संबंध में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजकुमार ने बताया कि वह रिटायर्ड कर्मचारी हैं और परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने खेतड़ी, जिला झुंझुनूं गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था।

चोरों ने आलमारी से सामान निकाल कर बिखेर दिया और गहने चुरा लिए।
चोरों ने आलमारी से सामान निकाल कर बिखेर दिया और गहने चुरा लिए।

पड़ोसियों ने दी थी चोरी की सूचना

रिपोर्ट में बताया कि चोरों ने 7 फरवरी की रात में दो से तीन बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों ने सुबह घर का ताला टूटा हुआ देखकर देखा तो राजकुमार को सुबह 8 बजे सूचना दी गई। इसके बाद वह रात में जोधपुर लौटे और पुलिस को चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलमारी के ताले तोड़कर गहने चोरी किए।
अलमारी के ताले तोड़कर गहने चोरी किए।

ये आइटम ले गए चोर

राजकुमार ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि चोर घर से 2 पायल जोड़ी (10 तोला चांदी), 6 चांदी के गलास 20 तोला 40 चांदी के सिक्के 40 तोला, 1 चांदी का दीपक 5 तोला , 5.3 चांदी की बिछिया ,गले का सोने का हार 1 नग 1.5 (डेढ़) तोला (पन्ने के साथ) और लगभग 10 हजार नगद चुरा ले गए।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179