Traffic Tail

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डाॅ.टी.शुभमंगला के निर्देशन में मिलावट पर सख्त कार्रवाई बिना आयोडिन का 92 हजार किलो से अधिक नमक जब्त

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशभर में मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में शुद्ध आहार-मिलावट पर आहार अभियान के तहत शुक्रवार को 92 हजार किलो से अधिक नमक जब्त किया,जिसमें आयोडीन नहीं था।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डाॅ.टी.शुभमंगला ने बताया कि शुद्ध आहार-मिलावट पर अभियान के तहत शुक्रवार को अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नावा सिटी स्थित नमक फैक्ट्री मैसर्स कस्तूरी कैमफूड प्रा.लि.पर कार्रवाई की गई। यहाँ पर टीटू ब्रांड नाम से लगभग 92 हजार 500 किलो नमक मौके पर पाया गया,जिसकी आयोडिन स्पॉट टेस्ट किट से जाँच करने पर पाया गया कि नमक में आयोडिन की मात्रा नहीं थी।

फर्म मालिक राहुल काला ने भी नमक में आयोडिन नहीं होना स्वीकार किया। मौके से नमक का सैंपल एफएसएस एक्ट के तहत लिया गया।लगभग 92 हजार 500 किलो नमक मौके पर सीज किया गया।जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179