Traffic Tail

कृषि यंत्र से आई कृषक गणेशराम के घर खुशी तारबंदी स्वीकृत होने से सीताराम के परिवार में आई खुशी

राज्य सरकार के निर्देशानुसार गिरदावर सर्किल हबसपुरा मे ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें अग्रिम दलों का गठन किया गया जिनके द्वारा कृषि विभाग से सम्बन्धित सभी संचालित योजनाओं का लाभ आम किसानों को दिये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें प्रार्थी गणेशराम पुत्र कालूराम निवासी श्रीरामपुरा गांव मण्डपी ने कृषि विभाग में कृषि यंत्र हेतु आवेदन किया था। शिविर में माननीय उपखण्ड अधिकारी ऋषिराज कपिल पर्यवेक्षण अधिकारी नयाब तहसीलदार सांभरलेक शिविर प्रभारी लक्ष्मीनारायण व सह प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी के समक्ष परिवेदना रखी जिस पर सम्बन्धित कृषि अधिकारी अभिषेक जैन कृषि पर्यवेक्षक ने बीरबल मीणा को निर्देश दिये जिस सम्बन्धित अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुये आवेदन स्वीकृत किया। जिस पर उक्त किसान ने अवगत कराया कि कृषि यंत्र मिलने से कृषि कार्यो में बहुत सहायता प्राप्त होगी और घर पर खुशियां आएंगी। इस कारण उपस्थित सभी किसानों ने खुशी व्यक्त करते हुए इस प्रकार के शिविरो का आयोजन करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

तारबंदी स्वीकृत होने से सीताराम के परिवार में आई खुशी
राज्य सरकार के निर्देशानुसार चांदमाकला ग्राम बिसालू, माधोराजपुरा में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन शुक्रवार को हुआ। जिसमें कृषक सीताराम ने तारबंदी के लिए कृषि अधिकारी के पास आवेदन किया। तारबंदी न होने के कारण कृषक की खड़ी फसलों को बेसहारा सड़को पर घूमने वाले पशु चर जाते थे जिससे उत्पादन कम होने के कारण आमदनी भी कम होती थी और परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल होता था। तारबंदी स्वीकृत होने से उसकी फसल बेसहारा पशुओं से सुरक्षित रहेगी, उत्पादन अधिक होेने से आमदनी बढेगी और परिवार में खुशियां होगी अपार। तारबंदी स्वीकृत होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इस प्रकार के ग्राम उत्थान शिविरो का आयोजन करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179