Traffic Tail

सीकर में ड्राइवर ने ही हड़प लिया मालिक का डंपर:जान से मारने की धमकी दे रहा, माल लोड करवाने के लिए लेकर गया थासीकर के दांतारामगढ़ थाना इलाके में ड्राइवर ने अपने मालिक का डंपर हड़प लिया। ड्राइवर माल लोड करवाने के लिए डंपर लेकर गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। जब मालिक ने उससे बात कि तो ड्राइवर ने जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीकर के दांतारामगढ़ पुलिस थाने में सुरेरा निवासी देवीलाल ने कोर्ट इस्तगासे से मुकदमा दर्ज करवाया कि उनके पास एक डंपर है। जिसका ड्राइवर सेवाराम निवासी नावां है। 5 जनवरी को सेवाराम डंपर को लेकर नावां गया था। जहां से उसे डंपर में माल लोड करके लेकर आना था। लेकिन सेवाराम डंपर नहीं लेकर आया। जब देवीलाल ने ड्राइवर सेवाराम से मोबाइल पर बातचीत की तो सेवाराम ने डंपर देने से साफ मना कर दिया। और धमकी देते हुए कहा कि तुम्हें जो करना है वह कर लो मैं तुम्हें डंपर नहीं देने वाला। सेवाराम ने देवीलाल को जान से मारने की धमकी भी दी। अब दांतारामगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज दांतारामगढ़ पुलिस थाने में ही प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। रामगढ़ कस्बे के रहने वाले नीलेश कुमावत ने एक्सिस फाइनेंस कंपनी नागौर ब्रांच के कर्मचारी श्रीराज के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है कि श्रीराज ने गाड़ी दिलवाने के नाम पर रुपए लिए लेकिन गाड़ी नहीं दिलवाई। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।

सीकर के दांतारामगढ़ थाना इलाके में ड्राइवर ने अपने मालिक का डंपर हड़प लिया। ड्राइवर माल लोड करवाने के लिए डंपर लेकर गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। जब मालिक ने उससे बात कि तो ड्राइवर ने जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीकर के दांतारामगढ़ पुलिस थाने में सुरेरा निवासी देवीलाल ने कोर्ट इस्तगासे से मुकदमा दर्ज करवाया कि उनके पास एक डंपर है। जिसका ड्राइवर सेवाराम निवासी नावां है। 5 जनवरी को सेवाराम डंपर को लेकर नावां गया था। जहां से उसे डंपर में माल लोड करके लेकर आना था।

लेकिन सेवाराम डंपर नहीं लेकर आया। जब देवीलाल ने ड्राइवर सेवाराम से मोबाइल पर बातचीत की तो सेवाराम ने डंपर देने से साफ मना कर दिया। और धमकी देते हुए कहा कि तुम्हें जो करना है वह कर लो मैं तुम्हें डंपर नहीं देने वाला। सेवाराम ने देवीलाल को जान से मारने की धमकी भी दी। अब दांतारामगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है।

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दांतारामगढ़ पुलिस थाने में ही प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। रामगढ़ कस्बे के रहने वाले नीलेश कुमावत ने एक्सिस फाइनेंस कंपनी नागौर ब्रांच के कर्मचारी श्रीराज के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है कि श्रीराज ने गाड़ी दिलवाने के नाम पर रुपए लिए लेकिन गाड़ी नहीं दिलवाई। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179