पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने शुक्रवार को पाली जिले के सुमेरपुर तहसील मुख्यालय और विभिन्न गांवों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कुछ समस्याओं का समाधान करने के लिए उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर जाकर स्थिति देखने व नियमानुसार समाधान करने के निर्देया दिए।
उन्होंने कहा कि जनहित से सम्बंधित समस्याओं का त्वरित समाधान राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलवाने की अपील की। श्री कुमावत ने सुमेरपुर स्थित अपने घर पर श्री कृष्ण भक्त गुरुदेव दाताश्री महेंद्रानंद गिरी जी महाराज गादीपति श्री कृष्ण धाम गुडा मांगलियान का शॉल ओढाकर व फूलमाला पहनाकर सम्मान किया।
देवस्थान मंत्री ने किए श्री मामाधणी किरवा वीर के दर्शन—
देवस्थान मंत्री ने पोमावा स्थित जोडेवाला मामाजी मंदिर पहुंचकर श्री मामाधणी किरवा वीर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की । इस मौके पर श्री कृष्ण भक्त गुरुदेव दाताश्री महेंद्रानंद गिरी जी महाराज गादीपति श्री कृष्ण धाम गुडा मांगलियान, किसान नेता जेनेंद्र सिंह, बांकली के पूर्व सरपंच निरंजन सिंह ठाकुर, प्रधान प्रतिनिधि बिशन सिंह ठाकुर, अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा के जिलाध्यक्ष सुमेर सिंह पोमावा, पूर्व उप प्रधान गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।






