Traffic Tail

कंटेनर 100 फीट दूर जाकर पलटा, दोनों ड्राइवर घायल:उदयपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी थी टक्कर; कोहरा बना हादसे का कारण

उदयपुर में नेशनल हाईवे-8 पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे कंटेनर को टक्कर मार दी ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर घायल हो गए। जिनमें से ट्रक ड्राइवर की हालत गंभीर है। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

घटना खरपीना गांव में एनएच-8 पर सुबह 9.30 बजे की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक टकराते हुए डिवाइडर पर जाकर पलट गया। ट्रक का केबिन बुरी तरह पिचक गया। ट्रक में लोहे के पाइप भरे थे, जो सड़क पर बिखर गए।

दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से साइड करवाया गया। जिसके बाद ट्रेफिक व्यवस्था बहाल कराई गई।
दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से साइड करवाया गया। जिसके बाद ट्रेफिक व्यवस्था बहाल कराई गई।

ट्रक से करीब 100 फीट दूर जाकर पलटा कंटेनर

वहीं, कंटेनर ट्रक से करीब 100 फीट दूर जाकर पलटा। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गोवर्धनविलास थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

कोहरा बताया जा रहा हादसे का कारण

गोवर्धन विलास थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि ज्यादा कोहरे के कारण टक्कर लगने का कारण सामने आ रहा है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से साइड करवाया गया। जिसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कराई गई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More