Traffic Tail

बहन की सहेली से उधार लिए रुपए, दोस्त ने हड़पे:पैसे लेते वक्त कहा- मुनाफा होने पर आपस में बांट लेंगे; जमीन के बिजनेस में पैसे कमाने का झांसा दिया

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में एक युवक से जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने दोस्त पर 3 लाख रुपए करीब नगदी हड़पने का आरोप लगाया है। युवक ने अपनी बहन की सहेली से उधार लेकर दोस्त को पैसे दिए थे। अलवर गेट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार मिस्त्री मोहल्ला गुलाब बाड़ी निवासी विष्णु बैरवा की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया- उसकी बहन की सहेली शिवानी उनके घर के पास ही रहती है। उससे 119000 ऑनलाइन, 55000 नगद और 130000 रुपए गहने फाइनेंस पर लिए थे।

पीड़ित ने बताया- उसके दोस्त दौलत जो की ब्यावर में रहता है। उसने जमीन के व्यापार में उक्त राशि लगाकर लाभ कमाने का झांसा दिया था। दोस्त के द्वारा उससे नगद अजमेर स्थित घर से लिए गए। पैसे लेते वक्त उसने कहा की मुनाफा होने पर आपस में बांट लेंगे और बाकी राशि वह उसकी बहन के दोस्त को दे देंगे। लेकिन दोस्त के द्वारा 3 लाख करीब हड़प लिए गए। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More