Traffic Tail

हथियार लेकर घूम रहा था 19 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर:एक पिस्टल और 15 कारतूस जब्त, वारदात की फिराक में था बदमाश

सीकर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर राजेश उर्फ राजू भांवरिया को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और 15 कारतूस जब्त किए हैं। आरोपी इन्हें लेकर अपने गांव में घूम रहा था। जहां से पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। धोद थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में यह कार्रवाई की है।

थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया- बीती शाम (30 दिसंबर) वह इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गणेशपुरा गांव में चार तलाई में हार्डकोर अपराधी राजेश उर्फ राजू भांवरिया हथियार लेकर घूम रहा है।

इस सूचना पर तुरंत पुलिस टीम वहां पर पहुंची। जहां से पुलिस ने आरोपी राजेश भांवरिया(25) उर्फ राजू निवासी गणेशपुरा को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल के कॉन्स्टेबल राकेश के इनपुट पर यह पूरी कार्रवाई हुई।

अब पुलिस आरोपी राजू निवासी गणेशपुरा से पूछताछ कर रही है कि वह हथियार लेकर कहां से आया और किस वारदात करने की फिराक में अवैध हथियार लेकर घूम रहा था।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179