Traffic Tail

अलवर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पकड़ा डमी केंडिडेट:10 किलोमीटर दौड़ में पांचवें नंबर पर आया, आयोजन कमेटी ने डिसक्वालिफाइड किया

अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में बुधवार सुबह राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में डमी केंडिडेट बनकर पहुंचे सेना के जवान को पकड़ा है। जवान ने किसी दूसरे खिलाड़ी की जगह दौड़ में भाग लिया था और पांचवें नंबर पर आया।

जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव सुरेंद्र कुमार गुर्जर ने बताया कि आज सुबह राजस्थान स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप की 10 किलोमीटर की दौड़ कराई गई। दौड़ में दूसरे खिलाड़ी की जगह शामिल होने आए एक सेना के जवान को पकड़ा है।

उन्होंने बताया कि सेना का जवान सुनील खिलाड़ी ऋषि कपूर की जगह दौड़ा था, वह 10 किलोमीटर दौड़ में 5वें नंबर पर आया। बाद में युवक ने खुद को आर्मी का जवान बताया। जिसको आयोजन कमेटी ने डिसक्वालिफाइड कर दिया। वहीं कमेटी मामले की जांच करेगी।

अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में दौड़ में भाग लेता खिलाड़ी।
अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में दौड़ में भाग लेता खिलाड़ी।

यूं पकड़ में आया

एथलेटिक्स कोच सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि खिलाड़ी ऋषि कपूर की जगह सुनील नाम का युवक दौड़ रहा था। दूसरे खिलाड़ी ने इसकी शिकायत दी। उसके बाद जांच में मामला पकड़ में भी आ गया। जिस खिलाड़ी को पकड़ा वह 10 किलोमीटर की दौड़ में 5वें नंबर पर आया था। उसे अयोग्य घोषित कर दिया। जिस खिलाड़ी की जगह दौड़ने आया उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

कैप्टन उमराव सैनी ने बताया कि क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप से राज्य स्तरीय टीम का चयन होगा। यहां से चयनित टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लि रांची जाएगी। यहां अलग-अलग इवेंट जारी हैं। बॉयज व गर्ल्स के अलग-अलग इवेंट में प्रदेशभर के खिलाड़ी पहुंचे हैं। वहां से चयनित खिलाड़ी एशियन गेम में भाग लेंगे। पहले 6 स्थान पर आने वाले नेशनल स्तर पर जाएंगे। सुबह 11 बजे के बाद समापन समारोह होगा।

ये टीमें दिखा रही दम

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव कैप्टन उमराव लाल सैनी ने बताया कि जयपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, बारां, कोटा, बाड़मेर, उदयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, जालोर, सिरोही, पाली, धौलपुर और हनुमानगढ़ सहित अन्य जिलों की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। पारदर्शिता के लिए सभी खिलाड़ियों को चेस्ट नंबर जारी किए गए।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179