Traffic Tail

भाजपा सांसद बोले-रोत ने मुझे थप्पड़ मारने की कोशिश की:जान से मारने की धमकी दी; BAP सांसद ने कहा- मन्नालाल रावत उकसा रहे थे

डूंगरपुर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में भाजपा सांसद मन्नालाल रावत और BAP सांसद राजकुमार रोत भिड़ गए थे। विवाद के बाद दोनों सांसदों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर जमकर हमला बोला।

भाजपा सांसद ने कहा- राजकुमार रोत मुझे थप्पड़ मारने की कोशिश में थे। वहीं BAP सांसद ने कहा- मन्नालाल रावत मुझे उकसा रहे थे।

दरअसल, पूरा विवाद जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान सोमवार सुबह हुआ था। बैठक में सबसे पहले उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत और बांसवाड़ा-डूंगरपुर से बीएपी सांसद राजकुमार रोत के बीच तीखी बहस हुई थी। थोड़ी देर में बात तू-तू, मैं-मैं तक पहुंच गई थी। इसके बाद विधायक उमेश डामोर भी बहस में कूद पड़े थे।

डूंगरपुर में हुई बैठक में बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत और उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत में तू-तू, मैं-मैं होने लगी। इसी दौरान आसपुर विधायक उमेश डामोर ने सांसद मन्नालाल को 'लड़ाई करनी है तो बाहर आ जाओ' की धमकी तक दे दी थी।
डूंगरपुर में हुई बैठक में बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत और उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत में तू-तू, मैं-मैं होने लगी। इसी दौरान आसपुर विधायक उमेश डामोर ने सांसद मन्नालाल को ‘लड़ाई करनी है तो बाहर आ जाओ’ की धमकी तक दे दी थी।

घटनाक्रम को लेकर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने सोमवार देर रात सांसद राजकुमार रोत पर आरोप लगाया कि वे डूंगरपुर को अलगाववाद का टापू बनाना चाहते हैं। वे स्कूलों में दोपहर का भोजन बंद करने का षड्यंत्र कर रहे हैं।

बैठक के दौरान सांसद के साथ आसपुर विधायक उमेश डामोर ने गलत टिप्पणियां की, थप्पड़ मारने की कोशिश की, जान से मारने की धमकी दी और राजनीतिक छिछोरापन करने की कोशिश की।

रावत ने कहा कि बीएपी नेताओं को डूंगरपुर और आदिवासी एरिया के विकास से कोई मतलब नहीं था, बल्कि उन्होंने राज्य सरकार की ओर से करवाए जा रहे शिविरों और विकास कार्यों को लेकर बयानबाजी की।

रावत ने कहा कि सांसद राजकुमार रोत ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए कहा कि वे भ्रष्ट हैं और राशन के सामान को गुजरात ले जाकर बेच देती हैं। सांसद रोत ने आंगनबाड़ी बहनों का अपमान किया है।

प्री प्लान से आए थे सांसद रावत सांसद राजकुमार रोत ने कहा- बैठक में उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत प्री प्लान से ही आए थे। हमने बैठक में कहा था कि काम गुणवत्ता का होना चाहिए। वन अधिकारी के पट्टे के लिए लोग ठोकर खा रहे हैं, हमारी कई बातें थी लेकिन उन्होंने हमारी बातों पर टोकने का काम किया। वे लड़ाई करने के उद्देश्य से आए थे। वे बखेड़ा करना चाहते थे।

रोत ने कहा कि दिशा समिति की पूर्व बैठक को सांसद रावत ने कबाड़ा शब्द कहा, तब मैंने उनको रोकने का प्रयास किया। वे हर बार रोकने का काम कर रहे थे, उन्होंने हमें उकसाने का काम किया, जबकि हम मर्यादित भाषा में बात कर रहे थे।

डूंगरपुर में दिशा की बैठक में बीएपी सांसद राजकुमार रोत एजेंडे से हटकर मुद्दे उठाने लगे। इस पर भाजपा सांसद मन्नालाल रावत ने विरोध जताया था।
डूंगरपुर में दिशा की बैठक में बीएपी सांसद राजकुमार रोत एजेंडे से हटकर मुद्दे उठाने लगे। इस पर भाजपा सांसद मन्नालाल रावत ने विरोध जताया था।

विवाद का क्या था कारण? सांसद डॉ. रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसमस्याओं के निवारण के लिए शिविर लगा रखे हैं।बअिब सांसद राजकुमार रोत इन शिविरों को लेकर टिप्पणी करते रहे कि टेंट का पैसा कहां से आ रहा है, खाने का पैसा कहां से आ रहा, ये हम लोगों का पैसा खर्च कर रहे हैं, जबकि यह बैठक का एजेंडा ही नहीं था, जो एक जनप्रतिनिधि के लिए अशोभनीय बात है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179