Traffic Tail

कबाड़खाने में आग, दमकलकर्मी घायल:आग पर कई घंटों में पाया काबू, सामान जलकर खाक

जोधपुर शहर के कायलाना रोड क्षेत्र में गुरुवार को एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की दमकलों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान एक फायरकर्मी गिरने से घायल हो गया। आग लगने पर आसपास की फैक्ट्रियों को भी अलर्ट किया गया।

कायलाना रोड क्षेत्र में कबीर नगर में बबलू कबाड़ी के नाम से एक कबाड़खाना है। इसमें आज आग भड़क लग गई। बताया जा रहा है कि यह कबाड़खाना पिछले कई वर्षों से संचालित था, जहां बड़ी मात्रा में पुरानी गाड़ियां, लोहे का स्क्रैप, वाहन पार्ट्स और अन्य ज्वलनशील सामग्री जमा थी।

धमाके की आवाज भी आई

आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आसमान में काले धुएं का घना गुबार उठने लगा, जो दूर-दूर तक दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने तेज धमाकों की आवाजें भी सुनीं। आशंका जताई जा रही है कि कबाड़ में रखे पुराने वाहनों के फ्यूल टैंक, बैटरियां और केमिकल पदार्थों के कारण ये धमाके हुए।

बासनी फायर स्टेशन अधिकारी प्रशांत सिंह चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और अग्निशमन विभाग से मौके पर 12-13 फायर ब्रिगेड भेजी गई।। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में कई घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान एक फायरकर्मी के गिरने से घायल हो गया जिस मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सामान जलकर खाक हालांकि, आग की चपेट में आकर कबाड़खाने में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। एहतियातन आसपास स्थित फैक्ट्रियों और दुकानों को भी अलर्ट किया गया, ताकि किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179