Traffic Tail

जयपुर में मकान की तराई करते हुए लगा करंट, मौत:पास लगे ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आया, चाचा के घर पर काम कर रहा था

जयपुर में गुरुवार देर शाम करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक निर्माणाधीन मकान की तराई कर रहा था। इस दौरान ट्रांसफॉर्मर से करंट दौड़ने पर युवक चपेट में आ गया। लोगों ने उसे बचाने के लिए बिजली सप्लाई लाइन बंद भी करवाई। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

हेड कॉन्स्टेबल दाताराम ने बताया- करंट लगने से रविंद्र सिंह (35) पुत्र जगरूप सिंह निवासी नयाबास अलवर की मौत हो गई। वह विश्वकर्मा में युवराज विहार में रहकर निर्माणाधीन मकान की ठेकेदारी का काम करता था। विश्वकर्मा रोड नंबर-17 स्थित श्रीराम विहार में उसके चाचा के मकान की निर्माण चल रहा है। शाम करीब 6:30 बजे वह चाचा के निर्माणाधीन मकान की तराई कर रहा था। तराई के दौरान मकान के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से करंट दौड़ने पर रविन्द्र सिंह उसकी चपेट में आ गया।

बिजली सप्लाई बंद करवाई

बिजली ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने का पता चलने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुंरत बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन से सप्लाई बंद करवाई। गंभीर झुलसी हालत में रविन्द्र को तुरंत कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर विश्वकर्मा थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मॉर्च्युरी में रखवाया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179