Traffic Tail

जयपुर में दोस्ती कर फंसाया, युवती से किया रेप:अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, दौसा की युवती के साथ दरिंदगी

जयपुर में दोस्ती कर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने उसका देहशोषण किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर धमकाया। सांगानेर सदर थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सांगानेर सदर) अनिल कुमार कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- दौसा की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि दबाव बनाकर मिलने के बहाने आरोपी ने उसे गोकुलपुरा सांगानेर सदर बुलाया। मिलने जाने पर बहला-फुसलाकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया।

रेप के दौरान उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179