Traffic Tail

चौमूं में युवक पर हमला:बदमाशों ने रास्ता रोककर डंडों-रॉड से पीटा, गाड़ी तोड़ी

चौमूं उपखंड के सामोद क्षेत्र स्थित कानपुरा घाटी में रुण्डल निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने रास्ता रोककर जितेंद्र यादव पर लकड़ी के डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी गाड़ी में भी खूब तोड़फोड़ की।

लग्जरी कार सवार बदमाशों ने रोकी गाड़ी

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र यादव अपनी कार से चौमूं से रुण्डल लौट रहे थे। इसी दौरान कानपुरा घाटी के पास एक लग्जरी कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर जबरन रुकवा लिया। जैसे ही जितेंद्र ने कार रोकी, पांच से सात युवक कार से उतरकर उस पर टूट पड़े और ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

बदमाशों ने कार में तोड़फोड़ कर दी।
बदमाशों ने कार में तोड़फोड़ कर दी।

गंभीर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती

हमले में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल चौमूं अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

क्षेत्र में दहशत, गश्त बढ़ाने की मांग

इस वारदात से कानपुरा घाटी क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

सूचना मिलते ही सामोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।

गोविन्दगढ़ सीओ राजेश जांगिड़ ने बताया कि घायल युवक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179