Traffic Tail

नगर पालिका के बाहर मुख्य पाइपलाइन टूटी:एक माह से सड़क पर बह रहा पानी, कीचड़-मच्छरों से लोग बेहाल

नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार के बाहर पिछले एक माह से एक मुख्य पाइपलाइन टूटी हुई है। इससे सड़क पर लगातार पानी बह रहा है, जिससे यह मार्ग कीचड़ और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह समस्या नगर पालिका कार्यालय के ठीक सामने है। यह मुख्य मार्ग राजकीय पीजी कॉलेज, पीएमश्री राउमावि, पशु चिकित्सालय, पंचायत समिति और पोस्ट ऑफिस जैसे कई महत्वपूर्ण संस्थानों को जोड़ता है। टूटी हुई पाइपलाइन नलकूप से उच्च जलाशय तक पानी पहुंचाने वाली मुख्य लाइन है, जो अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। उनका आरोप है कि नगर पालिका और जलदाय विभाग इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। लगातार पानी बहने से सड़क की हालत जर्जर हो गई है।

रिसाव इतना अधिक है कि दिन-रात पानी बहता रहता है। सड़क के बीच बने नाले के कवर धंस गए हैं, जिससे किनारों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में जमा पानी मच्छर-मक्खियों के पनपने का केंद्र बन गया है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।

रैगर मोहल्ला निवासी भूपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्य पाइपलाइन से दिनभर पानी निकलता रहता है। उन्होंने कहा कि सड़क पर बने गड्ढों में कीचड़ भरने से राहगीरों को आवाजाही में काफी दिक्कत होती है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179