Traffic Tail

लक्ष्मणगढ़ में दुकान के बाहर खड़ी कार में लगी आग:आगे का हिस्सा जलकर राख, दमकल ने आग पर काबू पाया; कोई हताहत नहीं

लक्ष्मणगढ़ नगर में मोरी गेट के पास बुधवार शाम को एक दुकान के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया।

उपखंड के बाला का बास निवासी अनुराग राव की मोरी गेट के पास सोलर की दुकान है। उन्होंने बताया कि वे गांवों में कार्य से लौटने के बाद अपनी कार दुकान के पास खड़ी कर अंदर चले गए थे। लगभग 10 मिनट बाद आसपास के लोगों ने आकर सूचना दी कि उनकी कार में आग लगी है। बाहर आकर देखा तो कार के आगे के हिस्से से भयंकर लपटें उठ रही थीं।

स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया और तत्काल नगरपालिका की दमकल को सूचना दी गई। दमकल दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

कार मालिक अनुराग राव ने बताया कि आग लगने का कारण समझ नहीं आ रहा है। “मैंने गाड़ी कुछ ही मिनट पहले खड़ी की थी, लेकिन अचानक उसमें आग लग गई। कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह जल गया और काफी नुकसान हुआ है।” दमकल कर्मियों के अनुसार समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179