Traffic Tail

सीकर में कार का साइलेंसर चोरी, VIDEO:ऑटो पार्ट्स की दुकान पर खड़ी थी गाड़ी, कार से आए चोरों ने की वारदात

सीकर में जयपुर रोड पर एक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर खड़ी गाड़ी का साइलेंसर चोरी हो गया। दुकान मालिक ने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। चोरी का CCTV वीडियो‌ भी सामने आया है।

ऑटो पार्ट्स दुकान के मालिक निखिल ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी जयपुर रोड पर देवीपुरा स्थित SK ऑटो पार्ट्स नाम से दुकान है। 4 नवंबर को दिन में एक ईको गाड़ी सर्विस करवाने आई थी। 5 नवंबर की सुबह जब दुकान पर आकर देखा तो‌ उसका साइलेंसर चोरी हो चुका था। आसपास के लोगों से बात की तो चोरी होने की बात सामने आई। इसके बाद उद्योग नगर पुलिस‌ थाने में रिपोर्ट दी।

कार में सवार होकर आए चोर

चोरी‌ की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। SK ऑटो पार्ट्स के सामने गली में लगे एक CCTV कैमरे में एक गाड़ी की फुटेज आई है। इसमें 5 नवंबर की सुबह एक नीली कार, ईको गाड़ी के बगल में आकर खड़ी होती है। नीली कार में एक आदमी निकलता है। कार साफ करने लगता है। नीली कार में से एक दूसरा आदमी निकलता है। ईको गाड़ी के पास घूमता नजर आ रहा है। पुलिस भी CCTV फुटेज के आधार पर नीली कार सवारों की तलाश कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179