Traffic Tail

जयपुर में पत्नी ने की पति की हत्या:मूसली-पत्थर से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार, नशा कर झगड़ा करने से थी परेशान

जयपुर में एक पत्नी के अपने पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। मूसली व पत्थर से पति के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। नशे की हालत में पति के आए दिन झगड़ा करने से वह परेशान थी। प्रताप नगर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

SHO (प्रताप नगर) राजेन्द्र शर्मा ने बताया- प्रताप नगर के सेक्टर-19 निवासी गौरव कुमार सिंघल (40) की हत्या की है। करीब 4 साल पहले उसने उत्तर प्रदेश की रहने वाली सोनी प्रजापत से शादी की थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी दोनों यहां रह रहे थे। शराब पीने का आदी पति गौरव कुमार सिंघल टेक्नीशियन का काम करता था। घटनाक्रम के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे नशे की हालत में गौरव घर लौटा। घर पहुंचते ही पत्नी से गाली-गलौच कर झगड़ा करने लगा।

पत्नी ने ही हॉस्पिटल पहुंचाया

कहासुनी के बाद पत्नी सोनी प्रजापत से मारपीट करने लगा। आए दिन झगड़े व मारपीट से परेशान सोनी प्रजापत ने कमरे में रखी स्टील की मूसली और सिलबट्टे के पत्थर से गौरव के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। सिर में गंभीर चोट लगने पर वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। पत्नी सोनी प्रजापत ने ही आस-पड़ोसियों की मदद से उसे जयपुरिया हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने हत्या के मामले मे पत्नी सोनी को राउंडअप किया। पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179