Traffic Tail

अजमेर में तीन दुकानों का छज्जा एक साथ गिरा:मलबे में दबी स्कूटी, कचहरी रोड़ पर एक तरफ का ट्रैफिक बंद करना पड़ा

अजमेर में गुरुवार को कचहरी रोड पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां स्थित तीन दुकानों का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे के समय नीचे एक दुकान के पास खड़ी स्कूटी मलबे में दब गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

सूचना मिलते ही यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मोबाइल की दुकान के सभी कर्मचारी और मालिक समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
सूचना मिलते ही यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

घटना के बाद ट्रैफिक विभाग की ओर से सुरक्षा के मद्देनज़र सड़क के एक हिस्से को अस्थायी रूप से बंद किया गया और कुछ देर के लिए बिजली सप्लाई भी रोकी गई। मलबा हटाने के बाद क्षतिग्रस्त स्कूटी को बाहर निकाला गया।

मोबाइल शॉप के मालिक छाबड़ा ने बताया कि कचहरी रोड पर उनके मोबाइल की दुकान है। वह और उनके पिता दुकान के अंदर बैठे हुए थे। ऊपर की तरफ से तीन दुकानों का छज्जा अचानक नीचे गिर गया। जिससे उनके दुकान पर लगे बोर्ड और बाहर खड़ी एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

कचहरी रोड़ पर तीन दुकानों का छज्जा एक साथ धड़ाम से नीचे आ गिरा, जिससे पास में खड़ी स्कूटी भी मलबे में दब गई
कचहरी रोड़ पर तीन दुकानों का छज्जा एक साथ धड़ाम से नीचे आ गिरा, जिससे पास में खड़ी स्कूटी भी मलबे में दब गई
मलबा हटाते समय ट्रैफिक भी वन वे किया गया, ट्रैफिक पुलिस यातायात क्लियर करते हुए
मलबा हटाते समय ट्रैफिक भी वन वे किया गया, ट्रैफिक पुलिस यातायात क्लियर करते हुए
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179