Traffic Tail

“उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में ली भागीदारी, सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि — ‘अखंड भारत’ के निर्माण में उनके योगदान को किया नमन”

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्वयं भी इसमें भाग लेते हुए गांधी सर्किल से अमर जवान ज्योति तक पदयात्रा की और सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गांधी सर्किल पर महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भी नमन किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा “सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व से भारत की विभाजित रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर ‘अखंड भारत’ का निर्माण किया। उनकी देशभक्ति और समर्पण का भाव हर भारतीय के हृदय में आज भी जीवित है।”

उन्होंने यह भी कहा कि, “‘रन फॉर यूनिटी’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह उस राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और समरसता का प्रतीक है, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल साहब ने अपने जीवन का ध्येय बनाया था।”

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सांसद श्री घनश्याम तिवाड़ी, सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, विधायक श्री बालमुकुंद आचार्य, विधायक श्री गोपाल शर्मा, विधायक श्री कालीचरण सराफ, तथा महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179