Traffic Tail

बिजनेस का झांसा दे युवक का अपहरण:वारदात के लिए काम में ली गई बाइक बरामद की, 3 बदमाश भी पकड़ में

ब्रह्मपुरी इलाके में दो सप्ताह पहले सोशल मीडिया एप के जरिए एक युवक से संपर्क करने के बाद बिजनेस का झांसा देकर मिलने के लिए बुलाया और अपहरण कर लिया। इसके बाद युवक से मारपीट कर 51 हजार रुपए लूटने के बाद सड़क किनारे पटककर भाग गए। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन बदमाशों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी रामकल्याण गुर्जर मंडालिया मैदा चाकसू, रविन्द्र नाथ उर्फ रवि व प्रवेश सिंह गुर्जर हिण्डौन करौली के रहने वाले है। आरोपी रामकल्याण गुर्जर भट्टा बस्ती इलाके में किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई कार भी बरामद कर ली।

डीसीपी करण शर्मा ने बताया कि इस संबंध में 18 अक्टूबर को ब्रह्मपुरी थाने में पीड़ित मुकेश कुमार वासवानी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपियों ने सोशल मीडिया एप के जरिए पीड़ित से संपर्क कर अलग-अलग बिजनेस प्लान बताएं। इसके बाद मिलने का झांसा देकर मिलने बुलाया, जहां से कार में बैठाकर मारपीट शुरू कर दी और दिल्ली बाइपास की तरफ ले गए। आरोपियों ने पीड़ित से 51 हजार रुपए लूट लिए थे। उक्त मामले में एसएचओ राजेश गौतम के नेतृत्व में बनी टीम ने ट्रेस कर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया।

  • प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी रामकल्याण गुर्जर साथी रविकांत गुर्जर उर्फ रवि व प्रवेश गुर्जर, विकास मीणा जो विवेक विहार सोढ़ाला में पीजी में रहकर टैक्सी चलाने का काम करते है। आरोपियों ने अपने शोक पूरे करने के लिए लूट की साजिश रची। इसलिए सोशल मीडिया के जरिए पीड़ित से संपर्क किया और बाद में मिलने के लिए जलमहल के पास बुला लिया, जहां पर मारपीट कर पहले मोबाइल छिना और उससे 51 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद पीड़ित को दौलतपुरा टोल के पास पटककर भाग गए।
  • पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर तस्दीक कर रही है। साथ ही पुलिस की तकनीकी टीमें आरोपियों के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही हैं, ताकि पता चल सके इन बदमाशों ने और किन-किन लोगों से संपर्क किया है, जिससे उन लोगों तक पहुंच सके और अन्य वारदातों का खुलासा कर सके। साथ ही पुलिस टीमें अन्य बिन्दुओं पर भी जांच कर रही है।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179